Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,shop,open,weekly lockdown,bypass guideline

आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार, निकलते रहे लोग

Sun, 27 Jun 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
etawah news,shop,open,weekly lockdown,bypass guideline
इटावा। जिले में कोरोना को लेकर लागू साप्ताहिक लॉकडाउन का असर रविवार को नहीं दिखा। शहर के बाजार हों या ग्रामीण क्षेत्र के, अधिकांश स्थानों पर फल-सब्जी के साथ ही मोटर मैकेनिक, मोटर पार्टस, बैग आदि की दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं। लोग भी आम दिनों की तरह खरीददारी और चहलकदमी करते रहे। इस दौरान पुलिस चेकिंग या टोकाटाकी करती नजर नहीं आई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगाने के मकसद से शासन ने शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया है। इसका असर इटावा में दिखाई नहीं दे रहा है।
शनिवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आम दिनों की तरह होटल, रेस्टोरेंट, मोटर पार्टस, वाहन सर्विस सेंटर, सब्जी, फल, बैग आदि की दुकानें दिनभर खुली रहीं।
विज्ञापन

इन दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। सड़कों पर आम दिनों की तरह वाहन व लोग आ जा रहे थे। कई लोगों ने बातचीत में कहा कि ऐसे ही साप्ताहिक लॉकडाउन रहा, तो कोरोना संक्रमण को रोकना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताखा संवाद प्रतिनिधि के मुताबिक ऊसराहार क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। क्षेत्र की कई दुकानें खुली रहीं और लोग खरीदारी करते दिखे। इस दौरान भीड़ भी रही।

पुलिस के हिदायत देने के बावजूद लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ार्इं। एक-दो बार पुलिसकर्मी गश्त पर निकले, तो दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए।
पुलिसकर्मियों के जाने के बाद फिर दुकानें खोल दीं। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों से 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed