फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Seal of two pathologies running without registration

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही तीन पैथालॉजी की सील

Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Seal of two pathologies running without registration
जसवंतनगर में पैथालॉजी को सील कराते एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। नगर में बिना रजिस्ट्रेशन पैथोलॉजी चला रहे लोगों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान दो पैथोलॉजी सील की गईं। इसके अलावा एक जगह डेंटिस्ट डॉक्टर की जगह पर कोई दूसरा बैठा मिला। उस क्लिीनिक को भी सील किया गया।
विज्ञापन

उप जलाधिकारी जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी यतींद्र राजपूत ने पुलिस को साथ लेकर सबसे पहले गुलाब बाड़ी स्थित पैथोलॉजी पर छापा मारा, जहां एक एक्स-रे मशीन रखी थी, लेकिन संचालक कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

पैथोलॉजी को सील करने के बाद संचालक को मशीन के कागजात दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया। इसी क्षेत्र में बस स्टैंड रोड स्थित एक अन्य पैथोलॉजी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नवीनीकरण कराए चल रही पैथोलॉजी भी सील करने के बाद संचालक को नवीनीकरण के कागजात दिखाने के लिए सात दिन का समय दिया। छिमारा रोड स्थित एक डेंटिस्ट के यहां छापा मारा, लेकिन यहां जिस डॉक्टर नाम लिखा था, उसके स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति संचालन करता मिला।
डॉक्टर द्वारा नाम लिखे डॉक्टर के कागजात नहीं दिखाने पर क्लीनिक सील कर दी गई। उसे भी एक सप्ताह के अंदर संबंधित डॉक्टर के कागजात दिखाने के लिए कहा।
निर्धारित समय पर कागजात न दिखाए जाने पर मामला पुलिस में दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी डॉ. यतींद्र राजपूत ने बताया एक डॉक्टर एक ही जगह प्रैक्टिस कर सकता है।

छापामार अभियान जारी रहेगा: एसडीएम
उप जिलाधिकारी ने बताया नगर में अवैध पैथोलॉजी तथा झोलाछाप का धंधा चलने नहीं दिया। छापेमारी लगातार जारी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अभियान चलाने से पूर्व पैथोलॉजी स्टाफ तथा झोलाछाप को भनक लगने की वजह से ज्यादातर संचालक प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed