{"_id":"611b99748ebc3e42fa08b49e","slug":"etawah-news-salute-to-immortal-martyrs-in-kavi-goshthi-etawah-news-knp646512153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि गोष्ठी में अमर शहीदों को किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि गोष्ठी में अमर शहीदों को किया गया नमन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल के कायस्थान मोहल्ला स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय इंडियन एकेडमी में सरस काव्य गोष्ठी हुई। चेतना बैनर तले हुई गोष्ठी में कवियों ने आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन किया।
गोष्ठी का शुभारंभ रिया पोरवार ने मां सरस्वती की वंदना से किया। जनता कॉलेज बकेवर में कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर अश्वनी मिश्रा, दीपक राज, लोकनाथ तिवारी, हर्ष शर्मा, रिया पोरवाल, एकता शर्मा समेत कई कवियों ने काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम में देवेंद्र गुप्ता, जयशिव मिश्रा, जितेंद्र सिंह चौहान सहित कई लोगों मौजूद रहे। अश्वनी कुमार मिश्र के उद्बोधन और गीत ने लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने। संचालन प्रशांत तिवारी ने किया ।