फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Roadways bus rammed into truck, four killed, 29 injured

बस से टकराई रोडवेज बस, चार यात्रियों की मौत, 29 घायल

Fri, 27 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Roadways bus rammed into truck, four killed, 29 injured
एक्सीडेंट में बस के आगे का आधा हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : ETAWAH
इटावा। कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली व धौरखा गांव के बीच गुरुवार देर रात आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में अलीगढ़ के पीआरडी जवान जगपाल के इकलौते बेटे आदित्य (1) समेत चार यात्रियों की मौत हो गई। बस चालक, परिचालक समेत 29 यात्री घायल हो गए।
गुरुवार की रात कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से यात्रियों से भरी रोडवेज बस कानपुर से आगरा जाने के लिए निकली थी। देर रात करीब डेढ़ बजे के बस कानपुर-आगरा हाईवे पर बकेवर से लगभग चार किमी आगे इटावा की तरफ बिजौली व धौरखा गांव के बीच पहुंची।
विज्ञापन

उसी दौरान आगे जा रहे ट्रक को बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक सीट की तरफ पर बैठे कई यात्री सड़क पर आ गिरे। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ भरथना विजय सिंह भी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकलवाया। तब तक दो यात्रियों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने 29 यात्रियों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचा। वहां से एक महिला समेत छह यात्रियों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। वहां महिला और एक मासूम की मौत हो गई।
बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल व सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है। बकेवर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट मृतकों के परिजनों की तरफ से दर्ज की गई है। बस चालक के ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
इनकी हुई मौत
हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के मुस्करा निवासी निरपत (42), अलीगढ़ के गौंडा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी जगपाल के एक साल के बेटे आदित्य, धौलपुर सराय राजस्थान के निहालगंज थानाक्षेत्र के तलैया निवासी अमर मुदगल (56), अजीतमल औरैया के चिटकापुर निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी देवी (45)।
ये हुए घायल
मैनपुरी के नगलाबले थाना बरनाहल निवासी बस चालक मुनेंद्र कुमार, फरीदाबाद हरियाणा के पटियाली थाना क्षेत्र के कूड़ा निवासी गौरव सिंह, उनकी पत्नी अलीका, बेटा हैप्पी (4) (मूल निवासी कानपुर सचेंडी) (सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती)।

कानपुर के रतनलाल नगर निवासी सुधीर, उनकी पत्नी अंजना खंडेलवाल, फ्रेंड्स कालोनी इटावा के अमर, अनीता (38) पत्नी गीतेश निवासी सराय मनवासी उन्नाव (वर्तमान निवासी मथुरा), बिठूर कानपुर की शैलजा, गिरधरगंज फिरोजाबाद के दीपक जैन, घाटमपुर कानपुर के दीपक, कोईराना संत रविदास नगर भदोही के अशोक, नरकीय फिरोजाबाद के अनुराग, ओला फरीदाबाद के राहुल, दहतौरा आगरा की रेनू, मंधना बिठूर कानपुर के दिनेश, मिर्जापुर के नीलांश (1 वर्ष), निधौली कला एटा के मेंहदी हसन, आगरा के विजय सिंह, मलवां फतेहपुर की नीतू, उनका बेटा सुरजीत, सीतापुर के गुलरिया के रामू, बसंतपुर गोंडा के शिव शंकर, अररिया सीतापुर के संजय, ढाका फतेहपुर के अनूप, कोतवाली उन्नाव के राजू, बिसवां सीतापुर के रोहित, तालग्राम सीतापुर के राजेश, गौंडा अलीगढ़ की विनीता (इनके एक साल के बेटे आदित्य की हादसे में मौत हुई है)।

जोरदार एक्सीडेंट में टूटकर सड़क पर पड़ीं बस की सीटें

जोरदार एक्सीडेंट में टूटकर सड़क पर पड़ीं बस की सीटें- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed