फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,PWD worker's body found hanging on a noose

फांसी पर लटकता मिला पीडब्ल्यूडी कर्मी का शव

Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,PWD worker's body found hanging on a noose
चकरनगर। थाना क्षेत्र के नौगांवा गांव में बने शमशान घाट के टीन शेड में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी का शव फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि उसकी हत्या हुआ है या उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

डिभौली गांव निवासी मौजी लाल लोक निर्माण विभाग में मल्लाह (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर कार्यरत था। वह चकरनगर के नौगांवा गांव में चंबल नदी पर बने पीपे के पुल की देखभाल करता था।
विज्ञापन

पूल टूटने के बाद नदी किनारे ही पीडब्ल्यूडी का सामान पड़ा है। जिसकी सुरक्षा वह करता था। परिजनों ने बताया कि मौजी लाल अधिकांश समय पास स्थित नौगावां गांव में बने शमशान घाट के नीचे बने टीन शेड में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह नहाने और खाना खाने के लिए घर आता-जाता था। रोज की तरह बुधवार को भी वह घर से खाना खाकर वापस चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव टीन शेड में अंगौछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
इधर मृतक के परिजनों ने उसकी किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि मौजी लाल शराब का लती था।

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद जांच की दिशा सहीं से तय हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed