{"_id":"5e8362058ebc3e7690291e50","slug":"etawah-news-positive-news-etawha-news-knp5531299132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कोटे पर बांटा जाएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कोटे पर बांटा जाएगा राशन
विज्ञापन
इटावा। जिले भर की सरकारी राशन दुकानों पर पहली से चार अप्रैल तक अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन बांटा जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों के अलावा मनरेगा जॉबकार्ड धारकों और श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले मेें 4606 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को तीन महीने का मुफ्त राशन दिया जाएगा। अप्रैल महीने का राशन सभी गांवों व नगरों की दुकानों में पहुंच चुका है। बुधवार से वितरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिले में पात्र गृहस्थी के 985026 यूनिट दर्ज हैं। पात्र गृहस्थी के श्रेणी के लोगों का राशन भी दुकानों पर भेजा जा चुका है। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र गृहस्थी के श्रेणी में आने वाले मनरेगा जाबकार्ड धारकों और श्रम विभाग और नगरीय निकायों में पंजीकृत मजदूरों को भी मुफ्त अनाज दिया जाएगा। मुफ्त राशन के लिए जाबकार्डधारकों को अपना जाबकार्ड और पंजीकृत मजदूरों को अपना पंजीकरण नंबर कोटेदार को बताना होगा। अंत्योदय राशनकार्ड धारक को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल दिया जाएगा।
मनरेगा जॉब कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक व नगर निकायों में पंजीकृत श्रमिकों को प्रति यूनिट 3-3 किलो गेहूं व दो-दो किलो चावल दिया जाएगा। अन्य पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पहले की तरह प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल निर्धारित मूल्य पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी राशन दुकानदारों को भीड़ न लगाने के निर्देश दिए गए हैं। राशन दुकान पर साबुन या हैंडवॉश और सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी हेागी। प्रत्येक कार्डधारक को हाथ धोने के बाद ही ईपॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने को कहा गया है। पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से भी ईपॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद साबुन या हैंडवाश से हाथ धोने की अपील की है। साथ ही घर जाने के बाद फिर से हाथ हैंडवाश करने को कहा है। राशन की बोरी या झोला घर में ऐसे जगह रखें कि उसे 18 घंटे तक कोई सदस्य छू न सके।