फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Police station in-charge and constable injured in encounter with miscreants

मुठभेड़ में थाना प्रभारी व सिपाही घायल, तीन बदमाशों को भी लगी गोली

Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Police station in-charge and constable injured in encounter with miscreants
घटनास्थल पर पड़ी बदमाशों की अपाचे बाइक - फोटो : ETAWAH
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास मंगलवार शाम बाइक से जा रहे भाई-बहन को तीन बदमाशों ने तमंचे के दम पर लूट लिया। घटना की सूचना पर चौबिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की।
विज्ञापन

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चर्लाइं। गोली लगने से चौबिया थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी व क्राइम ब्रांच के सिपाही अरविंद घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंतरजनपदीय गैंग के तीनों लुटेरों के पैरों में गोली लगी है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

औरैया के अछल्दा क्षेत्र के अंबरीश प्रताप अपनी बहन अनुपम को इलाज कराने के लिए बाइक से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर गए थे। जहां से शाम करीब चार बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया पुल के पास अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
बदमाशों ने अबंरीश व उनकी बहन से बाइक, बैग, अंगूठी, कानों के बाले व नगदी लूट ली। इसके बाद तमंचे लहराते हुए भाग गए। घटना की सूचना युवक ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम और चौबिया थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाश लूटी गई और अपनी बाइक लेकर खेतों में घुस गए। इसके साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
बदमाशों की गोली चौबिया थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच के सिपाही के हाथ में लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत खेतों में गिर गए।
इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ सैफई मौके पहुंच गए।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, लूटी गई बाइक, अनुपम के जेवर, नगदी समेत सारा माल बरामद कर लिया गया है।
पकड़े गए लुटेरों मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगला मूरे निवासी मुधरेश, दलवीर और सल्लू का अंतरजनपदीय गैंग है। यह इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, मैनपुरी व आसपास के जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। तीनों को पकड़ लिया गया है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल सभी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

दोनों तरफ से चलीं गोलियों से फैली दहशत
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों और पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। खेतों पर काम कर रहे किसान जान बचाकर इधर-उधर भाग गए। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर 12-15 फायर किए। पुलिस ने जवाब में कई राउंड गोलियां चलाई हैं। मौके से कुछ खोखे बरामद भी किए गए हैं। जिस धान के खेत में मुठभेड़ हुई है, वहां पानी भरा है। इसलिए पुलिस टीम व बदमाश दोनों ही गिर गए थे। बुधवार को घटनास्थल पर खोखा कारतूसों की तलाश कराई जाएगी।

घटनास्थल पड़ा बदमाशों का तमंचा

घटनास्थल पड़ा बदमाशों का तमंचा- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल में मुठभेड़ में घायल बदमाश को देखते एसएसपी डॉ, बृजेश कुमार सिंह

जिला अस्पताल में मुठभेड़ में घायल बदमाश को देखते एसएसपी डॉ, बृजेश कुमार सिंह- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल चौबिया थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी

जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल चौबिया थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed