फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Police sent robbers to jail, search for partner

दोनों लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल, साथी की तलाश

Fri, 06 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Police sent robbers to jail, search for partner
ऊसराहार थाना पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : ETAWAH
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के नगला गंगे में गुरुवार को ग्रामीणों ने दो बाइक सवार लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिन्हें शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके पास से मिली बाइक भी चोरी की निकली है। वहीं पुलिस लुटेरों के फरार साथी को दूसरे दिन भी पकड़ नहीं सकी।
मैनपुरी के थाना किशनी, लैगांव निवासी राम अवतार का बेटा हरिओम गुरुवार सुबह ऊसराहार साइकिल से आ रहा था। किशनी केे शमशेरगंज के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने युवक का मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास से निकल रहे गांव के अमोद को रोक कर युवक ने घटना बताई। तो आमोद के फोन करके नगला गंगे निवासी मुकेश व ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर ग्रामीणों ने बाइक सवार दो लुटेरों को पकड़ लिया था। जबकि लुटेरों का एक साथ मौका से भाग निकला। ग्रामीणों ने लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो बाइक चोरी की निकली। वहीं पुलिस फरार लुटेरों को साथी को शुक्रवार को भी नहीं पकड़ सकी।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि मैनपुरी के थाना करहल, गिहार कालोनी निवासी लुटेरे राहुल व भरथना के गिहार नगर निवासी दीपू को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा गया है। जबकि मैनपुरी के गिहार कालोनी निवासी फरार बदमाश विपिन कुमार की तलाश की जा रही है।

किशनी बॉर्डर पर भी की थी लूट
कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार लुटेरों ने ऊसराहार के बहादुरपुर पचार गांव निवासी हिंमाशु गुप्ता से भी गुरुवार को मोबाइल लूट लिया था। वह किशनी बॉर्डर पर रूक कर फोन पर बात कर रहा था। बरामद बाइक लुटेरों ने 20 जून को मैनपुरी से चोरी थी। लुटेरों के पास से मोबाइल नहीं बरामद हुआ है। आरोपी दीपू बकेवर थाने से गैंगस्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed