फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Police involved in suicide and murder

मोबाइल टॉवर के अंदर मिले शव की आत्महत्या व हत्या में उलझी पुलिस

Fri, 03 Sep 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Police involved in suicide and murder
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के बीना गांव के थुलरई मार्ग पर स्थित मोबाइल टॉवर के अंदर गुरुवार सुबह एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने युवक की ईंट से कूंचकर हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

बीना गांव निवासी जयवीर पाल का बेटा दीपू पिता के साथ दिल्ली में स्थित एक ट्रांसपोर्ट में मुनीम था। दीपू का शव गुरुवार सुबह थुलरई गांव स्थित मोबाइल टावर के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके चेहरे व सिर में ईंट से कूंचकर हत्या किए जाने के निशान थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी ईंटों से हमला कर युवक की हत्या की आशंका जताई थी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने शुक्रवार को बताया कि युवक अच्छा क्रिकेटर नहीं बन सका, इसलिए परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने रात करीब सवा दो अपने पिता से फोन पर बात की। बोला कि वह अच्छा क्रिकेटर नहीं बन सका, इसलिए आत्महत्या करने जा रहा हूं। पिता ने उसे काफी समझाया।
इसके बाद उसने रात करीब ढाई बजे व्हाट्सएप पर बाय-बाय का स्टेट्स लगाया। यह जानकारी उसके दोस्त मुकेश ने दी। सवा तीन बजे दीपू ने अपनी बलरई निवासी बहन पिंकी से फोन पर बात कर घरवालों का ध्यान रखने व आत्महत्या करने की बात कही।
दस मिनट से अधिक समय तक उसकी बहन से बात हुई, उसने दीपू को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और टॉवर पर चढ़ा और वहां से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे, सीने व पसलियों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान है। उसने पिता से कहा था कि वह उसके सपने में भगवान शंकर आते है।

दीपू ने भगवान शंकर से अच्छा क्रिकेटर बनने का वादा किया था। जब वह नहीं सका तो आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस युवक के टॉवर से गिरने की पुष्टि नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed