फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Police entangled in murder or suicide

हत्या या आत्महत्या के बीच में उलझी पुलिस

Thu, 09 Sep 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Police entangled in murder or suicide
पोस्टमार्टम हाउस में बैठकर रोता भाई सत्येंद्र - फोटो : ETAWAH
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव स्थित तालाब में मां, बेटा व बेटी के शव तालाब में मिलने के बाद जो कहानी सामने आई है, वह आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन

लेकिन तीनों के शव तालाब में ही दूर-दूर पड़े होने और चेहरे व सिर में लगी चोटें हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस भी इन दोनों बिंदुओं के चलते हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।
विज्ञापन

औरैया के थाना एरवाकटरा, कटैया गांव निवासी रामकिशुन के बेटे सतेंद्र उर्फ दूधिया ने बताया कि बहन पवनेश की शादी करीब दस साल पहले ऊसराहार के सुजानपुर निवासी योगेश यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन तीन सितंबर को योगेश व दोनों बच्चों के साथ कन्नौज के थाना सौरिख, गांव पट्टी निवासी बड़ी बहन भूरी के घर उनके ससुर के तेरहवीं में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद जीजा योगेश ने बहन को साथ में घर चलने को बोला तो उसने रुकने की जिद की।
बोली कि छोटी बहन के घर के पास मेला देखने के बाद वह घर लौट आएगी। इस बात को लेकर योगेश गुस्सा हो गया और झगड़ाकर घर चला आया था। बहन बच्चों के साथ पांच सितंबर को अपने घर गई।
आरोप है कि छह सितंबर को पवनेश ने बड़ी बहन को बताया कि पति उसे मारने की धमकी दे रहा है। जानकारी होने पर वह सुजानपुर गांव बहन के घर पहुंचा। बहन व उसके पति को समझाकर लौट आया।
इसके बाद योगेश ने अपनी पत्नी पवनेश, बेटी खुशी व बेटे दीपांशू की तलाब में डूबो कर हत्या कर दी। गुरुवार को महिला का शव तालाब के एक ओर व बच्चों का शव वहां से करीब 20 मीटर दूरी पर मिला।
चेहरे व सिर में चोट के निशान थे। इस आधार पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप कि योगेश दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पवनेश को प्रताड़ित करता था, इसी के चलते उसने हत्या की।
एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह व एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने मृतका के पिता, भाई व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। जिसमें कन्नौज हुए झगड़े की बात सामने आई है। इश वजह से महिला काफी परेशान थी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
घर से जेवर व रुपये ले जाने का लगाया आरोप
सत्येंद्र ने बताया कि बुधवार रात को योगेश औरैया के कटैया गांव आया। पवनेश व दोनों बच्चों के संबंध में पूछताछ की। घर में नहीं होने की जानकारी पर उसने आरोप लगाया कि वह दोनों बच्चों व घर में रखे रुपये व जेवर लेकर कही चली गई है।
उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन वह घर व गांव में नहीं मिली। सत्येंद्र ने भी अपने रिश्तेदारों व परिजनों से संपर्क किया, लेकिन किसी को बहन के संबंध में जानकारी नहीं थी। वह गुरुवार सुबह करीब चार बजे सुजानपुर गए, अपनी बहन, भांजे व भांजी की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले थे।
दस साल से नहीं हुआ झगड़ा
योगेश का कहना है कि उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। इन दस सालों में झगड़ा नहीं हुआ। बस कन्नौज में थोड़ी कहासुनी हो गई थी, इसके बाद से पत्नी परेशान थी।
पांच सितंबर को घर लौटने पर उसने खाना नहीं खाया था। दूसरे दिन भी ज्यादा बात नहीं की थी। बुधवार देर शाम को वह दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली और तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।
पवनेश के नाम खरीदी 14 लाख की जमीन
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि योगेश ने करीब दो माह पहले सुजानुपर गांव में ही अपनी पत्नी के नाम पर करीब 14 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी। इसके चलते पवनेश काफी खुश थी।
जानकारी मिली है कि दोनों के बीच काफी मधुर संबंध थे। इसके चलते वह खुश रहते थे। ग्रामीणों ने भी बताया है कि परिवार में कभी झगड़े की बात नहीं सुुनी है। कन्नौज में पहली बार, जो हुआ वह हुआ।

हादसे की भी जता रहे आशंका
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि महिला का बच्चा तालाब में गिर गया होगा। जिसे बचाने में वह व उसकी बेटी भी गिरकर डूब गई। अब सवाल ये उठता है कि तालाब में गिरने या डूबने से पहले तीनों ने बचाव के लिए शोर तो मचाया होगा। क्या बुधवार देर शाम को तालाब व उसके आसपास खेतों में ग्रामीण नहीं मौजूद थे।

घटनास्थल पर मृतका के पिता रामकिशुन से पूछताछ करते एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह

घटनास्थल पर मृतका के पिता रामकिशुन से पूछताछ करते एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह- फोटो : ETAWAH

परिजनों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी

परिजनों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed