{"_id":"614c73d28ebc3e59df16595d","slug":"etawah-news-panchamrit-abhishek-on-navagraha-idols-in-kunaira-etawah-news-knp653854725","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनैरा में नवग्रह प्रतिमाओं पर हुआ पंचामृत अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनैरा में नवग्रह प्रतिमाओं पर हुआ पंचामृत अभिषेक
विज्ञापन
कुनैरा नवग्रह तीर्थ क्षेत्र में जलधारा महोत्सव में भाग लेते आचार्य प्रमुख सागर
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कुनैरा स्थित नवग्रह तीर्थ क्षेत्र में जलधारा महोत्सव आचार्य प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में धूमधाम से हुआ। नवग्रह तीर्थ कुनैरा में एक साथ मूल नायक प्रतिमा सहित नवग्रह प्रतिमाओं पर जलधारा डाली। जिसे देख कर श्रद्धालुओं ने अपने कर्मों का क्षय किया।
आचार्य 108 प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे संगीतमय विधान से हुआ। जिसमें 9 जोड़े सहित अन्य साधर्मियों ने नवग्रह प्रतिमाओं के समक्ष अर्घ्य समर्पित किए।
इस बार जलधारा महोत्सव का मुख्य आकर्षण तीन मंजिला नवीन रथ पर श्रीजी विराजमान कर शोभायात्रा रही। दोपहर तीन बजे से जलधारा महोत्सव प्रारंभ हुआ।
शाम की बेला में प्रमुख सागर पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं इटावा की महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर गौरव जैन, डॉ. पीके जैन, डॉ.संजय जैन सैफई उपस्थित हुए जिनका मंदिर अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू, महेश चंद्र रपरिया आदि रहे।