फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,palika board baithak,mp-mla,outspoken,palika land

पालिका की जमीनों पर कब्जा को लेकर सांसद व विधायक हुए मुखर

Sat, 20 Feb 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
etawah news,palika board baithak,mp-mla,outspoken,palika land
फोटो संख्या 9 - मंच पर बाएं से ईओ अनिल कुमार, विधायक सरिता भदौरिया, सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, पालि - फोटो : ETAWHA
इटावा। नगर पालिका इटावा की बोर्ड बैठक में सांसद व विधायक ने पालिका की जमीन से कब्जों को मुखरता से हटाने की बात कही। सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया पहली बार बोर्ड बैठक में शामिल हुए, जबकि सदर विधायक सरिता भदौरिया का यह दूसरा मौका था।
विज्ञापन

सांसद ने एसएसपी चौराहा पर पूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी बाजपेयी व डीएम चौराहा पर पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिन्हें पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

सांसद ने गली, सड़क, पानी निकासी व कब्जा को लेकर पालिका को सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पालिका अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कब्जों का हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए हम साथ हैं, जरूरत पड़े तो प्रशासनिक कमेटी भी बनाएंगे, पालिका प्रस्ताव बनाए। बैठक में रखे गए प्रस्तावों को सिर्फ सुनना ही नहीं उन पर अमल करना भी जरूरी है।
उन्होंने पक्का बाग की गलियों का उदाहरण देते हुए कहा कि शहर की सभी गलियों को दुरुस्त किया जाए और जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।
मैनपुरी फाटक अंडरपास में पानी भरने की समस्या को उठाते हुए कहा कि उसमें टीनशेड लगाया जाए और जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं इस अंडरपास के जलभराव में फंस चुके हैं।
बैठक में पालिकाध्यक्ष नौशाबा खानम, पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद, ईओ नगर पालिका सहित पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
पालिका ने कभी नहीं मांगा सहयोग
सांसद ने कहा कि नगर पालिका प्रस्ताव बनाए और जरूरी हो तो हमसे संपर्क करे, हम शासन से धन स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे। नगर पालिका ने हमसे कभी किसी प्रकार की सिफारिश के लिए संपर्क नहीं किया।
दावा किया कि पालिका 500 से 1000 करोड़ रुपये तक का भी प्रस्ताव बनाकर दे तो भी हम शासन स्तर से धन स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे। सफाई की समस्या को लेकर आगरा का उदाहरण देते हुए उन्होंने दिन व रात में भी सफाई कराने की सलाह दी।
अटल पार्क का पैसा स्वीकृत, जमीन दे पालिका
विधायक सदर सरिता भदौरिया ने भरथना रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस गली नंबर पांच संजय सिंह भदौरिया के मकान से मुख्य गली का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृत कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में वह दूसरी बार शामिल हुई हैं और अगली बैठक में भी शामिल होंगी। उनके प्रयास से अटल पार्क के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है, अब नगर पालिका इसके लिए जमीन की व्यवस्था करे, ताकि इसका निर्माण हो सके।
नगर निगम बनवाने का करेंगी प्रयास
विधायक ने कहा कि इटावा नगर पालिका को नगर निगम बनवाने का वह प्रयास करेंगी। नामामि गंगे परियोजना के तहत यमुना के दो किलोमीटर दायरे में घाटों का निर्माण कराया जाए। नगर पालिका फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित पार्क में कब्जा हटवा कर ताला खुलवाए।

गांधी नगर के नाले की 50 साल बाद सफाई कराए जाने पर पालिका की पीठ थपथपाई। हालांकि तुलसी अड्डा की परेशानी भी उन्होंने पालिका के समक्ष रखी। उन्होंने ज्यादा बड़ी समस्याओं के पहले समाधान करने की सलाह दी।

फोटो संख्या 10 - पालिका सदन में मौजूद सभासद।

फोटो संख्या 10 - पालिका सदन में मौजूद सभासद।- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed