फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Ongoing research on adverse effects of drugs

दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव पर चल रहा है रिसर्च: प्रो.रमाकांत यादव

Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Ongoing research on adverse effects of drugs
फार्माकोविजलेंस सप्ताह में कुलपति प्रो0 रमाकान्त यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान करती डॉ. आशा पाठक। - फोटो : ETAWAH
सैफई। फार्माकोविजिलेंस विषय चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण है। यह मरीज के स्वास्थ्य व जीवन से जुड़ा हुआ है। सही दवा जहां मरीज को ठीक कर सकती है। वहीं, गलत दवा के कई प्रतिकूल प्रभाव सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव पर रिसर्च चल रहा है। ताकि पता चल सके कि किन दवाओं का प्रतिकूल प्रभाव हैं और किन-किन दवाओं को मरीजों को नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव ने शुक्रवार को फार्माकोलॉजी विभाग की तरफ से फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयोजक व विभागाध्यक्ष डॉ.आशा पाठक ने कहा कि दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के बारे में जांच के लिए विश्वविद्यालय की ओपीडी में एडीआर सेल खोला गया है।

यदि कोई मरीज या परिजन यहां आ पाने में समर्थ नहीं हैं, तो वह एडीआर सेल के नंबर 05688-276131 या मोबाइल नंबर- 9410646131 पर संपर्क कर दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव पर अपनी जानकारी दे सकता है। गोष्ठी में डॉ. आलोक कुमार, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आईके शर्मा, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ.चंद्रवीर सिह, डॉ. विनय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed