फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Old woman and cattle dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर वृद्धा व मवेशी की मौत

Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Old woman and cattle dies after being hit by train
फोटो संख्या 27: रेलवे स्टेशन के आउटर पर घटना स्थल के आसपास खड़े लोग - फोटो : ETAWAH
भरथना। महानंदा स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर सोमवार दोपहर बाद हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी बिंदेश्वरी देवी (60) सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विशंभर कालोनी के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान वह दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही महानंदा स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र पिंकू ने बताया कि
विज्ञापन

मां घर से किसी काम से निकली थीं। रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के करीब एक घंटा बाद इसी स्थान पर कानपुर से इटावा की ओर जाने वाली हावड़ा-जोधपुर स्पे शल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। इस कारण ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन पर चार मिनट रुकने के बाद शाम 4:48 पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed