फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Multi-storey buildings found in place of pond

बकेवर में तालाब की जगह पर मिली बहुमंजिला इमारत

Mon, 13 Sep 2021 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Multi-storey buildings found in place of pond
ोटो संख्या 26- बकेवर में तालाबों की जमीन पर कब्जों की जानकारी लेते तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र - फोटो : ETAWAH
बकेवर। कस्बे में चौराहे के पास वाले तालाब का पूरी तरह से अस्तित्व समाप्त हो गया है। तालाब की भूमि पर बहुमंजिला इमारतें बनीं खड़ी हैं। यह स्थिति सोमवार को नगर क्षेत्र में तालाबों का निरीक्षण करने निकले तहसीलदार भरथना को मिली। इसके अलावा नगर तथा लखना के कई तालाबों पर भी कब्जा मिला।
विज्ञापन

शासन ने तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र, लेखपाल आशीष शर्मा और अन्य लेखपालों की टीम ने बकेवर और लखना नगर के तालाबों का मौके पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने मघई तालाब की मौके पर स्थिति देखी। नगर पंचायत के आदर्श नगर नगला बनी में बने तालाबों का भौतिक सत्यापन किया। लखना नगर पंचायत में बने तालाबों का भी भौतिक रूप से सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर नगर में एक तालाब का पूरी तरह अस्तित्व समाप्त मिला। लखना नगर में भी 6 तालाबों पर चारों तरफ से अवैध कब्जे मिले। तहसीलदार ने बताया कि बकेवर नगर में 23 और लखना नगर में 6 तालाब हैं।

जिसमें बकेवर कस्बे में चौराहे के पास वाले तालाब का पूरी तरह से अस्तित्व समाप्त हो चुका है। पूरे तालाब पर बहुमंजिला इमारतें बन गईं हैं। अन्य सभी तालाबों पर अस्थायी व स्थायी कब्जे हैं। बताया कि तालाबों की जगह से कब्जों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed