{"_id":"612d0ff48ebc3e7a2864b2bf","slug":"etawah-news-mp-reached-patel-nagar-heard-agony-etawah-news-knp649177112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के घरों में घुसकर पीटने वाले लोगों की सांसद ने सुनी व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के घरों में घुसकर पीटने वाले लोगों की सांसद ने सुनी व्यथा
विज्ञापन
सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को चोट दिखाता एक युवक
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। गश्त के दौरान बकेवर थाने के दो सिपाहियों के साथ हुई मारपीट के बाद थाना पुलिस ने पटेल नगर में कई घरों में घुसकर सामान तोड़फोड़ कर लोगों से मारपीट की थी। घटना में सोमवार को सांसद डा. रामशंकर कठेरिया पटेल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह व भरथना सीओ विजय सिंह भी साथ रहे।
सांसद ने पीड़ितों से बातचीत करने के बाद साथ रहे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह से महिलाओं व बच्चों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने कहा कि सिपाहियों से मारपीट करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन दबिश के नाम पर निर्दोष लोगों के साथ मारपीट के दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि जिन निर्दोष महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों के साथ मारपीट की गई है, उनका मेडिकल भी कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
घटना 22 अगस्त रात की है। बकेवर थाना के फैंटम मोबाइल के दो सिपाहियों सूरज व पुष्पेंद्र के साथ बकेवर के पटेल नगर निवासी कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद मारपीट की गई थी।
रात करीब बारह बजे पुलिस ने पटेल नगर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। मोहल्ले के अवधेश कठेरिया, रामअवतार कठेरिया, राजवीर कठेरिया, रामकुमार कठेरिया, रिंकू कठेरिया, मीरा, मुन्नू कठेरिया, गुड्डी देवी कठेरिया ने पुलिस पर दबिश के नाम पर मारपीट का आरोप लगाया था।
सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को आपबीती सुनाने वालों में बुजुर्ग राम अवतार कठेरिया, अतिबल सिंह कठेरिया ने बताया वह घर के अंदर थे, उन्हें यह भी नहीं पता था क्या मामला है।
पुलिस ने दरवाजा खटखटाया खोलने पर पुलिस उसके व नाती के साथ मारपीट करने लगी। नाक में चोट लगी पुलिस ने यह भी नहीं देखा वह 80 साल के हैं। राम कुमार कठेरिया ने बताया वह घर के बाहर लेटा था, लेकिन उसके साथ भी पुलिस ने मारपीट की।
सांसद ने पत्रकारों को बताया कि 22 अगस्त की रात में पटेल नगर में हुई घटना में सिपाहियों से मारपीट के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जिन निर्दोष लोगों को पुलिस ने बुरी तरह पीटा है, उन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह का कहना है दबिश के दौरान कुछ लोग इधर उधर भागे होंगे। जिसमें चोटें आ गई होंगी। एसपी क्राइम घटना की जांच एसएसपी के निर्देश पर कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।