फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,MP held class of officers in public hearing

सांसद ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

Tue, 21 Sep 2021 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
etawah news,MP held class of officers in public hearing
बकेवर में जन सुनवाई के दौरान मौजूद सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया - फोटो : ETAWAH
बकेवर। क्षेत्र के ग्राम व्यासपुरा में मंगलवार को सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने चौपाल लगाकर करीब एक घंटे तक जन समस्याएं सुनी। यहां ग्रामीणों ने जलभराव होने, बिजली की समस्या बताई। इस पर सांसद ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन

बिजली न आने की शिकायत पर सांसद ने एसडीओ भूप सिंह को शाम सात बजे तक गांव में रुकने और बिजली व्यवस्था चेक करने जाने के निर्देश दिए। गांव में रास्ते पर बारिश होने की समस्या का निदान न होने की शिकायत पर सांसद ने एडीओ पंचायत श्याम बरन सिंह राजपूत से जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव में स्थित तालाब के किनारे रास्ते पर जलभराव को देखकर सांसद ने खुद ही संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत, तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र, ग्राम पंचायत सचिव अंकिता चौधरी से जवाब तलब किया। एडीओ पंचायत ने बताया जलनिकासी के लिए नाला का प्रस्ताव बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि अगर ग्रामीणों की सहमति हो और तालाब दर्ज न हो तो वहां पार्क बनवा दिया जाए। ब्लॉक के अधिकारियों को समस्या का स्थायी निदान करने के लिए एडीओ पंचायत को 15 दन का समय दिया।
जन सुनवाई के दौरान थाना प्रभारी बकेवर नहीं पहुंचे। उन्होंने अपनी जगह एक दरोगा को भेजा, तो सांसद ने एसएसपी से इसकी शिकायत की।
विधायक सावित्री कठेरिया ने कह अधिकारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निदान करें। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

उनके गांव की समस्याओं को सुनकर निदान कराने के लिए सरकार व संगठन के लोग मौजूद हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का निदान कराना पहली प्राथमिकता है।
ह्य
युवक की मृत्यु पर शोक जताया
बकेवर। ग्राम व्यासपुर निवासी विपिन (30) की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी पर सांसद जन सुनवाई के बाद भाजपा नेता राजाबाबू पाल के निवास पर पहुंचे और परिवार जनों को सांत्वना दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed