{"_id":"614e0aed8ebc3efad63cf4a7","slug":"etawah-news-millions-stolen-by-breaking-the-shutters-of-two-shops-etawah-news-knp6542238185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल व जनरल स्टोर में एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल व जनरल स्टोर में एक लाख की चोरी
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर स्थ्ति मेडिकल स्टोर का टूटा व उठा शटर
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर मेडिकल स्टोर व नौरंगाबाद में जनरल स्टोर में गुरुवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दोनों दुकानों से चोर नगदी समेत लगभग एक लाख से ज्यादा सामान उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और दुकान मालिकों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
शहर के कटरा बल सिंह मोहल्ला निवासी संजीव कुुमार तिवारी का स्टेशन रोड पर मेडिकल स्टोर है। संजीव के मुताबिक गुरुवार की रात वह रोजाना की तरह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे पड़ोसी ने शटर टूटा देख जानकारी दी। वह दुकान पर पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा था। चोर गुल्लक में रखा 25 हजार रुपया नगद, लैपटॉप, इंर्वटर की बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
उधर, नौरंगाबाद निवासी इकबाल अहमद की मस्जिद के पास स्थित जनरल स्टोर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। इकबाल अहमद ने बताया कि गुरुवार का रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।
देर रात पड़ोसी ने दुकान का आधा शटर उठा देखकर मोबाइल फोन कर जानकारी दी। वह बेटे अल्ताफ के साथ पहुंचे तो शटर मिला। दुकान में रखा 22 रुपये रुपया नगद, पांच हजार रुपये की रेजगारी व लगभग 15 हजार का अन्य सामान गायब था।
चोरी की सूचना मिलने पर सीओ सिटी दरवेश कुमार व कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने फोर्स के साथ दोनों दुकानों पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ सिटी दरवेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

न0ौरंगाबाद में जनरल स्टोर के शटर का वीडियो बनाता सिपाही- फोटो : ETAWAH