फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,member,bike thief,three,gang arrest

मास्टर चाभी लगा वाहन चुराने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
etawah news,member,bike thief,three,gang arrest
जसवंतनगर (इटावा)। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइकें, रायफल और तमंचा बरामद किया है। शातिर मास्टर चाभी से लॉक खोलकर बाइक पार करते थे फिर उसे काटकर पार्टस बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात थाने का गश्ती दल सिरहौल गांव के बंबा के पास गश्त कर रहा था। वहां तीन बाइक पर सवार तीन लोग संदिग्ध स्थिति में दिखे।
विज्ञापन

टोकने पर बाइक लेकर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने तीनों को पकड़ लिया। शातिरों ने अपने नाम वैदपुरा थाना क्षेत्र के भैसरई गांव निवासी गौरव सिंह लोधी, जसवंत नगर के तमेरा गांव निवासी सुकपाल सिंह, फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी विवेक कुमार राजपूत बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर सिरहौल बंबा के पास झाड़ियों में छुपा कर रखी गई चोरी की बुलेट समेत पांच बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपियों के पास एक रायफल व तमंचा भी मिला है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाभी का प्रयोग करते थे। चोरी की बाइक को दूसरे जिले में ले जाकर काट देते थे, फिर उसके पार्टस बेच देते थे। आरोपियों ने इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर देहात और आसपास के कई जिलों से वाहन चोरी करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed