फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Marks on houses, shops to widen the road

सड़क के चौड़ीकरण को लेकर अब मकानों दुकानों पर लगे निशान

Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Marks on houses, shops to widen the road
फोटो संख्या 04- बरालोकपुर कस्बे में मकान पर निशान लगाते कर्मचारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। इटावा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की टीम लगातार सर्वे कर रही है। कस्बा बरालोकपुर में अभी तक जमीनों के गाटा संख्या की पूरी जानकारी लेखपाल से सर्वे टीम ने ली है। अब कस्बे में बनी दुकानों और मकानों की नाप जोख की जा रही है।
विज्ञापन

इंजीनियर अजीत चौधरी ने बताया प्रत्येक दुकान और मकान की नाप जोख की जा रही है। अगर कोई दुकान या मकान एक मंजिल है तो वह जानकारी या दो मंजिल तीन मंजिल है तो उसकी भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

जल्द ही पूरी रिपोर्ट एडीएम कार्यालय को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया सड़क के दोनों तरफ दुकानों व मकानों पर जो चिन्ह लगाए जा रहे हैं उसी चिन्ह के अंदर तक सड़क पटरी व नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी दुकान और मकान सड़क चौड़ीकरण में जाएगी। उसका ब्योरा तैयार करके उस दुकान व मकान के बाहर लिखा जा रहा है। लेखपाल लाल बहादुर ने बताया पूरी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की टीम के इंजीनियरों को दी जा रही है। जल्द से जल्द इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed