फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news mandi

मंडी सचिव न हटे तो मैं भी धरने पर बैठ जाऊंगा

Sun, 09 Feb 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
etawah news mandi
इटावा ः नई मंडी में आढ़तियों के धरने में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हु - फोटो : ETAWHA
इटावा। नई मंडी में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब आढ़तियों को इतनी परेशानी है तो सचिव को हटा देना चाहिए था। मैं मुख्यमंत्री से मिलूंगा, अगर फिर भी सचिव न हटे तो आढ़तियों के साथ खुद भी धरने पर बैठ जाऊंगा।
विज्ञापन

रविवार को नई मंडी के आढ़तियों के समर्थन में पुरानी मंडी की आढ़तें भी बंद रहीं। मंडी सचिव आशीष यादव ने बताया कि हड़ताल के कारण दो दिन में करीब पांच लाख के राजस्व का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

आढ़तियों की धरना सभा में शिवपाल ने कहा कि मंडी बनाने का उद्देश्य किसानों को सुविधा देना ही है। आढ़ती किसानों से जो कमीशन लेते हैं उसी के टैक्स से सरकार किसान को सुविधा देती है। जब आढ़ती ही दुखी होंगे तो किसानों का भला कैसे हो सकता है। मंडी सचिव किसानों व आढ़तियों के बीच की कड़ी होता है लेकिन यहां का सचिव तानाशाही पर उतारू हैं। लोकतंत्र में जनता मालिक और कर्मचारी नौकर हैं किंतु आज प्रदेश में नौकरीशाही मालिक हो गई है। वरना ऐसा नहीं होता कि मंत्री तक मंडी में आ जाएं और सचिव न हटे। जो मंडी सचिव आढ़तियों को तकलीफ दे उसे तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए था। ऐसे व्यक्ति को बैठा दिया गया है जिसका मूल पद भी सचिव नहीं है, वह सम्मानित आढ़तियों को चुनौती दे रहा है। जब मैं मंत्री था तो किसी अधिकारी की ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती थी। मैं सबकी सुनता था। इस सचिव को हटवाने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूंगा, इसके बावजूद सचिव नहीं हटाया गया तो मैं खुद यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा। करीब एक घंटे तक शिवपाल भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने उन्हें आढ़तियों की समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में आढ़ती बाबू भाई, रामबाबू वर्मा, शरद त्रिपदी, हरी दीक्षित, हेमंत वर्मा, सुधाकर वर्मा, सुनील राजपूत, प्रदीप गुप्ता, विनोद महेश्वरी, सुशील महेश्वरी, फूल सिंह यादव, राजीव यादव, भुल्लन पंडित, बड़ेलाला, टेनी लाला, ओवेंद्र यादव, हरनरायन वर्मा, जावेदभाई, निस्तार भाई, इरशाद अहमद, आजाद भाई,अबरार शामिल रहे। शिवपाल के साथ प्रसपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव आशीष पटेल,महावीर यादव,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव,महामंत्री किशन मुरारी गुप्ता, आलोक दीक्षित भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed