फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,LIC agent dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से एलआईसी कर्मी की मौत

Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
etawah news,LIC agent dies in truck collision
मृतक की बीरेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इकदिल। भरथना रोड पर गुरुवार सुबह चितभवन गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार एलआईसी एजेंट को टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक चालक भागने के प्रयास में बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। ट्रक का पीछा करते हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकदिल के नगला प्रान गांव निवासी बीरेंद्र सिंह यादव (56) गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से भरथना जा रहे थे। चितभवन गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बीरेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रक में बाइक फंस गई और चालक बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए अपने साथ ले गया। हादसा कर भाग रहे ट्रक के चालक व खलासी को ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को फोन पर सूचना दी और एंबुलेंस से बीरेंद्र को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इकदिल पुलिस ने चालक व परिचालक को पकड़ने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही बीरेंद्र के परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी श्रीदेवी, दो बेटे व दो बेटियों समेत पूरे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक व खलासी को भी पकड़ लिया गया है। बीरेंद्र के परिजनों की तहरीर के आधा पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed