{"_id":"6106d5838ebc3e8417246158","slug":"etawah-news-inspector-and-six-constables-line-spot-etawah-news-knp643731437","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर ओवरलोड वाहन निकलने की बातचीत का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेकर ओवरलोड वाहन निकलने की बातचीत का वीडियो वायरल
विज्ञापन
उदी (इटावा)। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चंबल पुल के पास पिकेट में मौजूद पुलिस कर्मियों का खनन माफिया व उनसे सांठगांठ कर वसूली करने की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसका संज्ञान लेकर एसएसपी ने एक दरोगा व छह सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
चंबल पुल के पास अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए बार्डर पर पुलिस पिकेट स्थापित की गई थी। लेकिन पिकेट में मौजूद पुलिस कर्मी अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों को रोकने के बजाए उनसे वसूली करने में जुटे है।
प्रति वाहन निकालने पर पुलिस कर्मियों की अच्छी कमाई होती है। पिकेट व बार्डर पर स्थानीय पुलिस के साथ अन्य थाने की पुलिस को भी लगाया जाता है, इसके बावजूद भी पुलिस कर्मी खनन माफिया व दलालों से सांठगांठ कर वसूली करने से बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की इस वसूली को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिस कर्मी खनन माफिया या दलाल से बात कर डंपर व ट्रकों की गिनती कर हिसाब की बात कह रहे है।
वायरल वीडियो की जानकारी होने पर एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने पिकेट पर तैनात एसआई लोकेश कुमार सैनी, सिपाही नरेश बाबू, मोहित, रामशंकर, लवलेंद्र, योगेश कुमार व गजेंद्र कुमार को लाइन कर दिया हैं।
एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में प्रथम दृष्टया एक दरोगा व छह सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच एसपी सिटी प्रशांत कुमार को सौंपी गई है।
पहले भी कई बार वायरल हो चुके है वीडियो
पहले भी पुलिस कर्मियों की वसूली करते व वसूली के संबंध में बात करते हुए वीडियो वायरल हो चुके है। पुलिस कर्मी खनन के साथ ईंट, बालू, भूसा के ट्रक व ट्रैक्टरों से अवैध वसूली करते है।