फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,If the husband did not cook the food, then the wife hanged herself

पति ने पूछा खाना नहीं बनाया तो पत्नी ने लगा ली फांसी

Tue, 21 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,If the husband did not cook the food, then the wife hanged herself
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के विधीपुर गांव में पति काम से घर लौटा और पत्नी से पूछा कि खाना नहीं बनाया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी ने घर के बरामदे में कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा जान दे दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर परिजनों से पूछताछ की। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विधीपुर गांव निवासी शिववीर मजदूर है। उसने बताया कि सोमवार शाम को वह मजदूूरी करके घर लौटा तो पत्नी राजकुमारी (30) बैठी हुई थी। उसने पत्नी से खाना नहीं बनाने की बात पूछी, तो वह झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन

इस पर वह अपने एक साल के बच्चे को लेकर गांव स्थित मंदिर पर जाकर बैठ गया। इस बीच दोनों बेटे खेलकर घर लौटे तो उन्होंने मां राजकुमारी का शव बरामदे पर कुंडे से साड़ी के सहारे लटका देख जानकारी दादी लज्जावती को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों व महिला के पति से पूछताछ की।
इसी बीच लवेदी के डबहा गांव से मायके पक्ष के लोग पहुंचे और शिववीर व उसकी दिव्यांग मां पर हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मायके वाले अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed