{"_id":"6144d1f38ebc3e3eb02229b0","slug":"etawah-news-humidity-increased-due-to-sunlight-in-the-day-relief-from-rain-in-the-evening-etawah-news-knp6527904189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप से बढ़ी उमस, शाम को बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप से बढ़ी उमस, शाम को बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
इटावा। गुरुवार को तेज हवाओं के साथ पूरे दिन बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह के मौसम का नजारा देखने से लगा कि बारिश होकर रहेगी। लेकिन सुबह कुछ देर की बूंदा बांदी के बाद धूप निकलने से लगने लगा कि आज तो बारिश नहीं होगी, लेकिन उमस बढ़ने से शाम तक बारिश होने की संभावना नजर आ रही थी।
आखिरकार शाम को चार बजे जोरदार बारिश होने से गर्मी से फिर से राहत मिली। गुरुवार को 22 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार को पांच मिली मिलीमीटर बारिश हुई।
हालांकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की अपेक्षा दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर बरकरार रहा। शनिवार को हल्की बदली रहने व बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक डा.विजय बहादुर जायसवाल ने बताया तेज हवाएं चलने से धान की फसल में जो फूल लगे हैं उनके झड़ने से धान का उत्पादन कम हो जाएगा। ज्यादा बारिश से दलहनी व तिलहनी फसलों को भी नुकसान हो सकता है।