फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news health

जिला अस्पताल की ओपीडी का समय बदला

Mon, 23 Mar 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news health
इटावा। कोरोना वायरस की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी के समय में बदलाव करते हुए इसे दो घंटे कम दिया गया है। सोमवार को सुबह 8 से लेकर दोपहर 1 बजे तक बनने वाले पर्चे सिर्फ 11 बजे तक ही बने। सोमवार को कुल 427 मरीज आए। इनमें खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द इत्यादि के रहे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि ओपीडी पर ज्यादा भीड़ न लगे इसलिए पर्चा बनने का समय छह घंटे से घटाकर चार घंटे कर दिया है। इसी प्रकार चर्म रोग विशेषज्ञ के पास लगनी वाली भीड़ को देखते हुए उनकी ओपीडी भी फिलहाल स्थगित कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि सामान्य खांसी, बुखार, जुकाम होने पर जिला अस्पताल आने से बचे। ज्यादा परेशानी होने पर ही जिला अस्पताल आएं। भीड़भाड़ से ज्यादा दूर ही रहें।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.एसएस भदौरिया ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए जगह नहीं है। बताया कि अभी उनके पास तीन लेयर के 250, एन 95 के 50 मास्क हैं, जबकि 30 सैनिटाइजर, 250 किटें और 14 बीटीएम किटें हैं जो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज को पहनाई जाती है। एक संदिग्ध को दो किटें पहननी पड़ती हैं। अभी सात संदिग्धों के पहनने लायक किट बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed