फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news health

स्वास्थ्य टीम पहुंचने पर घर से भागा खांसी, जुकाम का मरीज

Sun, 22 Mar 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news health
इटावा। लखना में एक युवक को खांसी और जुकाम होने पर कोरोना संदिग्ध होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी। टीम पहुंची इससे पहले युवक घर से भाग गया।
विज्ञापन

लखना के एक निवासी युवक को खांसी और जुकाम है। लोगों ने उसके कोरोना संदिग्ध होने की सूचना महेवा सीएचसी प्रभारी डॉ. यतेंद्र राजपूत को दे दी। सीएचसी से टीम उसके घर पहुंची। टीम ने युवक से बीमारी कब से है, क्या परेशानी है इसकी पूछताछ की। चिकित्सीय टीम जानकारी ले रही थी इसी बीच

युवक चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद टीम ने घर के लोगों से जानकारी ली। पिता ने बताया कि युवक लखना में ही रहता है, कहीं बाहर भी नहंीं गया है। सामान्य खांसी जुकाम है। किसी ने गलत सूचना दे दी थी। इसी तरह इकदिल क्षेत्र के एक गांव के युवक के बारे में गलत सूचना दे दी गई। डॉक्टरों की टीम पहुंची तो गोलू को सामान्य खांसी और जुकाम निकला। सीएचसी प्रभारी डॉ यतेन्द्र राजपूत ने बताया कि दोनों ही मरीजों को सामन्य खांसी बुखार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed