{"_id":"614c74878ebc3effd35de15c","slug":"etawah-news-flowers-rained-on-kalash-yatra-etawah-news-knp65385507","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घालुओं ने कलश शोभा यात्रा पर की पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं ने कलश शोभा यात्रा पर की पुष्पवर्षा
विज्ञापन
फोटो संख्या 13- जसवंतनगर में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्घालु
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। जय श्रीराधे, राधे-राधे की गूंज के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह की शुरूआत हो गई। इसके पहले कलश यात्रा निकाली गई। जिसका श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जगह जगह स्वागत किया।
यात्रा के दौरान वृंदावन के संत बाल प्रभु महाराज एक रथ पर सवार बैंडबाजों की ध्वनि के साथ अक्षतं केशवं..हरि नारायणम को उद्घोषित कर रहे थे।
नगर में भागवत कथा का यह आयोजन श्री प्रभु ग्रुप के माध्यम से कराया जा रहा है। कलश यात्रा खटखटा बाबा की कुटिया से आरंभ हुई। आयोजक सर्वेश गुप्ता पप्पू सपत्नी सिर पर कलश धारण करके आगे चल रहे थे। संयोजक मनोज गुप्ता, परीक्षित सुलभ गुप्ता और देवांशी भी आगे-आगे कलशधारी महिलाओं को जोश बढ़ाते चल रहे थे।
कलश यात्रा में पवन माथुर, राजीव गुप्ता, संजू मसाले वाले, आयुष गुप्ता, शुभ गुप्ता, आध्या गुप्ता आदि व्यवस्था संभालते रहे। दोपहर बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ कथा आरंभ हुई।