{"_id":"6116a6908ebc3ee0204a66aa","slug":"etawah-news-flood-made-more-than-500-families-homeless-etawah-news-knp6460823179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ ने 500 से अधिक परिवारों को कर दिया बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ ने 500 से अधिक परिवारों को कर दिया बेघर
विज्ञापन
फोटो संख्या 22क्र्त- ट्रैक्टर पर बैठकर गांव चौरेला जाते भाजपा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया
- फोटो : ETAWAH
चकरनगर । बाढ़ से चकरनगर तहसील में भारी तबाही हुई है। क्षेत्र के 31 गांवों के 1399 परिवार बाढ़ से खासे प्रभावित हुए हैं। 500 से अधिक परिवार बेघर हो गए। बाढ़ का पानी उतरते ही राजस्व विभाग ने बाढ़ ग्रस्त गांवों में नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई है।
प्राथमिक तौर पर किए गए सर्वे में बाढ़ से 500 लोग बेघर होने और 300 से 400 के बीच लोगों के पक्के मकानों को क्षति हुई है। राजस्व विभाग बाढ़ ग्रस्त इलाकों में खेती-बाड़ी का सर्वे भी कर रहा है।
जिससे कि किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके। उप जिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। बाढ़ पीड़ितों को जो नुकसान हुआ है, आंकलन के बाद तय सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
इटावा। भाजपा सांसद डा रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को चकरनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। चौरेला गांव तक वाहन से पहुंचना मुश्किल था। सांसद ट्रैक्टर पर बैठकर गांव पहुंचे। लोगों से राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। सभी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सांसद ने बाढ़ प्रभावित भरेह, हरौली गांवों के लोगों से भी मुलाकात की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उप जिला अधिकारी से गांव में दो बार सर्वे करवाने के लिए कहा। जिससे कि कोई भी पीड़ित सहायता राशि से वंचित न रह सके।
सांसद ने दोनों गांवों में 100-100 टॉर्च बांटी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, तहसीलदार यदुवीर सिंह यादव, थानाध्यक्ष भरेह गोविंद हरी वर्मा के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत, भरेह प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, हरौली प्रधान मनीष दीक्षित, पथर्रा प्रधान भूप सिंह निषाद, सरमन सेंगर, विनोद सेंगर, आलोक दुबे मौजूद रहे।
पीड़ित ज्ञान सिंह से मिले सांसद, आवास का दिया आश्वासन
सांसद काफिले के साथ डिभोली गांव में अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। गांव में जगह न होने से यहां आसरा बनाए पीड़ित ज्ञान सिंह के परिवार से मिले। पीड़ित को ग्राम पंचायत की जमीन पर पक्का आवास दिलाने के लिए तहसीलदार चकरनगर यदुवीर सिंह यादव से बात की।
फोन पर पीड़िता का नाम नोट कराया। परिवार के सदस्यों ने सांसद से रोते हुए कहा, ‘साहब अभी घर रहने लायक नहीं है। ठीक होते ही जगह खाली कर देंगे’। सांसद ने ग्रामीण से कहा कि वह उसकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए ही आए हैं। परिवार के तीनों सदस्यों को तीन टॉर्च प्रदान की।
जलस्तर घटा, प्रधान ने गांव में कराई सफाई
लवेदी। यमुना नदी का जलस्तर कम होने के बाद लवेदी क्षेत्र के ग्राम बिलहटी के मजरा मुचाई में ग्राम प्रधान ने ब्लीचिंग पाउडर से गलियों में सफाई कराई। ग्राम प्रधान बिलहटी मुरारी सिंह ने ब्लीचिंग पाउडर डलवाया। मुचाई व बसैया कछार में बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है। टकरुपुर के मजरा कछपुरा व लखनपुरा में बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को अभी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

फोटो संख्या 22- ट्रैक्टर पर बैठकर गांव चौरेला जाते भाजपा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया।- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 23- चौरेला में गांव वालों के बीच बैठकर समस्याएं सुनते सांसद डा रामशंकर कठेरिया- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 21- बाढ़ का पानी कम होने के बाद ग्राम मजरा मुचाई में साफ।- फोटो : ETAWAH