{"_id":"614c73198ebc3effe35c84fb","slug":"etawah-news-fever-spread-in-garhi-bloodthirsty-more-than-a-hundred-sick-etawah-news-knp6538540171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी जालिम में एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी जालिम में एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम गढ़ी जालिम में बुखार का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले दिनों बुखार पीड़ित एक महिला की मौत के बाद और ग्रामीणों की चिंता और भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में मरीजों की जांच कर दवाएं दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। पीड़ितों में कुछ डेंगू के भी मरीज बताए जा रहे हैं। ज्यादातर मरीज आगरा, इटावा, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी समेत कई अस्पतालों में भर्ती हैं। 80 वर्षीया फूलनश्री ने बताया उनका बेटा धर्मेंद्र, बहू शशी, नाती आयुष व नातिन खुशबू को कई दिनों से बुखार आ रहा है।
गांव के सुरेंद्र सिंह, छोटे सिंह, अक्षय सिंह, सुबोध ने कहा वह कई दिनों से वायरल बुखार से ग्रसित हैं। 25 वर्षीय सुषमा, 22 वर्षीय अर्णव व 2 वर्षीय सरजू भी बीमार हैं। युवक आकाशदीप यादव ने बताया उसका संयुक्त परिवार है।
विज्ञापन
परिवार तीस से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील यादव ने बताया गांव में दो दिन पूर्व कैंप लगाकर 80 से ज्यादा मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं थीं। लोग अभी बुखार में हैं, शुक्रवार को दोबारा फिर कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जाएंगी।