{"_id":"60fef0818ebc3e42f77ca74b","slug":"etawah-news-farmer-s-body-found-hanging-in-the-house-etawah-news-knp642565043","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार रात एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के बड़े भाई को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दादरपुर गांव निवासी बबलू तिवारी (40) किसान थे। ग्रामीणों ने बताया कि बबलू करीब तीन-चार दिन से घर से बाहर नहीं निकला था। रविवार रात घर के अंदर से बदबू आ रही थी। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस
मौके पर पहुंची, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़ा। जो अंदर किसान का शव सीढ़ियों के किनारे कुंडे पर रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
शव करीब तीन से चार दिन पुराना होने के कारण हल्का सड़ सा गया था। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों ने बताया कि बबलू शराब का लती था। उसका बड़ा भाई गया प्रसाद हरिद्वार में रहता है। पुलिस ने पूरे घर की छानबीन की। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।