फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Farmer murdered by slitting his throat

खेत की रखवाली को गए किसान की गला रेतकर हत्या

Thu, 01 Jul 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Farmer murdered by slitting his throat
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव चकवा खुर्द में बुधवार की रात खेतों की रखवाली करने गए किसान अनिल उर्फ भोले बाथम (45) की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। डॉग स्क्वाड ने भी जांच की। अभी तक हत्या के कारणों व हत्यारों का पुलिस पता नहीं लगा सकी है।
चकवा खुर्द गांव निवासी अनिल की पास के गांव में ही एक बीघा खेतिहर भूमि है। वह आसपास के खेतों को बंटाई पर लेकर खेती करते थे। पत्नी स्नेहलता ने बताया कि बुधवार की रात पति खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने उनका शव खेत में ही चारपाई पर पड़ा देखा। पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। स्नेहलता के मुताबिक पति की गांव या परिवार में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पति को किसने और क्यों मारा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके परिवार में बेटे सुरजीत, अजीत, प्रसित व बेटी वर्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल की हत्या की सूचना पाकर परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंचे और शव से लिपट कर रो पड़े। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने उन लोगों को संभाला। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के साथ ही हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।

संघर्ष के भी मिले निशान
अनिल की चारपाई पर ही गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर उसकी चप्पलें टूटी मिली हैं। शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि जान बचाने के लिए अनिल ने हत्यारों से संघर्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed