{"_id":"60bbbc348ebc3e8c0c38fc0b","slug":"etawah-news-etawha-news-knp63243111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की घेराबंदी तोड़ किसानों ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की घेराबंदी तोड़ किसानों ने जुलूस निकाला
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में जुलुस निकालते माकपा किसान सभा के पदाधिकारी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कृषि कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की गारंटी आदि मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के देश व्यापी आह्वान पर शनिवार को किसानों ने पुलिस की घेराबंदी में जुलूस निकाला। आंबेडकर चौराहे पर किसानों का सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने ज्ञापन लिया।
किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ 6 माह से देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली सीमा पर 500 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं, किंतु कारपोरेट परस्त मोदी सरकार ये कानून वापस नही ले रही। एक साल पहले 5 जून को ही इन कृषि बिलों को भारत सरकार ने अध्यादेश के रूप में जारी किया था, जो बाद में कानून बनाए गए। ये कानून वापस न होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
अफसरों को सौंपे गए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन में कृषि कानूनों को रदद करने, एमएसपी की गारंटी, कोरोना महामारी से प्रभावितों का फ्री और उचित इलाज, रोजी रोटी की रक्षा के लिए प्रभावी राहत कदम उठाने की मांग की गयी। इस दौरान किसान यूनियन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव, संजेश यादव, मास्टर सुरेंद्र तथा किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष रामवरन सिंह, जिलामंत्री संतोष शाक्य, संयुक्त मंत्री संतोष राजपूत, सीटू नेता प्रेमशंकर यादव, डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह राजपूत, जिलामंत्री नरेंद्र शाक्य आदि रहे।