{"_id":"60ba2a738ebc3e2db80cfeb6","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6321203161","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बॉक्स फटे, सौ गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बॉक्स फटे, सौ गांवों में अंधेरा
विज्ञापन
जसवंतनगर। कैस्त स्थित विद्युत उपकेंद्र के दो खंभों पर लगे केबल बॉक्स फटने से बलरई क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे इलाके के 100 गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली न आने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
गुरुवार रात करीब दो बजे रायनगर से जसवंत नगर होते हुए बलरई फीडर को आने वाली 33 हजार वोल्टेज की लाइन में ब्रेकडाउन आ गई। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार की सुबह लाइनमैन को कैस्त स्थित विद्युत उपकेंद्र पर दो खंभों के ऊपर केबल बॉक्स फटे हुए मिले।
इन केबल बॉक्स को ठीक करने का काम शुक्रवार दोपहर तक शुरू नहीं किया गया। इस फीडर से बलरई, जुगौरा व सिरसा बीबामऊ फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इनके तहत बलरई, नगलातौर, नगला सलहदी, बाउथ, बीबामऊ, नगला विशुन, सरामई, कोकावली, अंडावली, नागरी, खदिया, महामई, फकीरे की मड़ैया, पीहरपुर समेत 100 गांव आते हैं, जिनकी बिजली गुल है।
विज्ञापन
बिजली न आने से ग्रामीणों को पूरी रात मच्छरों के बीच गुजारनी पड़ी। सुबह पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ा। उपखंड अधिकारी अजीत यादव ने बताया कि केबल बॉक्स को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।