फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बवाल में पांच आरोपी जेल गए, 16 का शांति भंग में गिरफ्तार

Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इकदिल(इटावा)। थाना क्षेत्र के दीनारपुर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में बीडीसी प्रत्याशी व प्रत्याशी व समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इसमें दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सेवन सीएलए व महामारी एक्ट लगाया है। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 16 लोगों को शांति भंग की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दीनारपुर गांव में मंगलवार को पंचायत चुनाव में समर्थन व मतदान को लेकर बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी ओम प्रकाश व एक प्रधान प्रत्याशी में विवाद हो गया था। आरोप है कि प्रधान प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ बीडीसी प्रत्याशी के घर पर हमला बोल दिया था। इसमें दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में पुलिस ने नगला पंक्षी गांव निवासी अनुज कुमार सिंह, सुरजेश, योगेंद्र कुमार उर्फ टंटी, रविंद्र कुमार उर्फ पुती, नरेंद्र को बलवा व सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बुधवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ ही दीनारपुर गांव के सुनील कुमार, जतिन कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप यादव, बुआपुर गांव के भूरे उर्फ विनोद कुमार, सीटू उर्फ विकास, बंटू उर्फ बृजेंद्र, जीतू उर्फ इंद्रेश पाल, हरेंद्र पाल, नगला जलाल थाना उसराहार के अभिलाख, सुमित यादव, अवनीश कुमार, राहुल शर्मा, शिव कुमार उर्फ छोटे व बृजेश कुमार व अवनीश कुमार को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed