फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

कन्या भोज को बच्ची को बुलाने पर परिवार में चले पत्थर, आठ लोग घायल

Wed, 21 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 25-गांव आशानंदपुर में कन्या भोज के दौरान हुए घायल - फोटो : ETAWHA
बसरेहर(इटावा)। थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में बुधवार को कन्या भोज के लिए बच्ची को बुलाने पर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। संघर्ष में पांच महिलाओं समेत दोनों तरफ से आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आशानंदपुर गांव कौशलेंद्र उर्फ गब्बू और दिनेश का परिवार अलग-बगल रहता है। दोनों एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों परिवार में किसी बात को लेकर कई सालों से खुन्नस चल रही है। इस बार गांव से प्रधानी पद के लिए दोनों ने अलग-अलग प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। इससे दोनों परिवार में तल्खी और बढ़ गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश सिंह सोलंकी ने बताया कि बुधवार को नवरात्रि के नवमी पर एक पक्ष ने कन्या भोज का कार्यक्रम रखा था। उसने दूसरे पक्ष की एक बच्ची को कन्या भोज में बुला लिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चल गए। इस संघर्ष में एक पक्ष से कौशलेंद्र उर्फ गब्बू ,भूपेंद्र, छोटू की पत्नी भूरी और दूसरे पक्ष से शालू, प्रिया, रूबी, डोली समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed