फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पहले दिन नामांकन दाखिल करने वालों का उमड़ता रहा हुजूम

Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 29- बसरेहर ब्लाक में नामांकन के लिए उमड़ा विशाल हुजूम - फोटो : ETAWHA
इटावा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नामांकन के पहले दिन आज पूरे जिले में गहमागहमी का माहौल रहा। ब्लॉक हो जिला मुख्यालय चारों और प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को हुुजूम उमड़ता रहा। चार पहिया वाहनों की भीड़ के कारण ब्लॉकों में जाम की स्थिति बनी रही। पहले दिन सपा के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने सैफई द्वितीय सीट से नामांकन दाखिल किया। सुबह से ही नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बुधवार को पूरे जिले में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिला मुख्यालय पर एडीएम कोर्ट में दाखिल किए गए। सपा के सभी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अभिषेक यादव अंशुल के साथ कचहरी पहुंचे। सभी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बसपा व अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी पर्चे भरे।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान रही सख्ती
नामांकन के पहले दिन पुलिस प्रशासन ने अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए सख्ती की। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। डॉ. आंबेडकर चौराहे से डीएम चौराहे तक का रास्ता पूरी तरह से बंद रखा गया। सिर्फ प्रत्याशियों को ही जाने की इजाजत दी गई। कचहरी में प्रवेश पर भी पुलिस का पहरा रहा। मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद जब मीडिया कर्मियों ने हंगामा किया तो उन्हें अंदर जाने दिया। डीएम आफिस के पास एक टेंट लगाया गया। जिसमें प्रत्याशी और उनके समर्थक बैठे। नामांकन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया। पहले सबको टोकन दे दिए गए। इसके बाद बारी-बारी से बुलाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पटकी लाठियां
इटावा। दूसरे चरण के चुनाव में बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन नामांकन होंगे। ब्लॉक मुख्यालयों पर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली भीड़ को नहीं रोका जा सका। प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचने लगे। ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन कक्षों के बाहर काफी भीड़ लग गई। कई स्थानों पर प्रत्याशियों को लाइन में लगकर नामांकन पत्र दाखिल करने पड़े। इसके लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बैरिकेडिंग के आसपास काफी भीड़ हो गई तो पुलिस को लाठियां पटककर भीड़ को हटाना पड़ा।
कोविड गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
पंचायत चुनाव में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। नामांकन के पहले दिन कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़तीं रहीं। भीड़ में न तो चेहरों पर मास्क दिखाई दिया और न सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई दी। बुधवार को जो प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने आए थे उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी आए थे लेकिन ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था। भीड़ में दो गज की दूरी नहीं दिखाई दी।
पेयजल का नहीं रहा इंतजाम
इटावा। कचहरी में नामांकन ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों और प्रत्याशियों समर्थकों के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं किया गया। पुलिस कर्मचारी और अन्य लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। नामांकन कक्ष के बाहर भी सरकारी पानी की टंकी में ही पानी की व्यवस्था थी। साफ-सफाई के चलते ज्यादातर लोगों ने पानी वहां पीना मुुनासिब नहीं समझा।

नामांकन का आज आखिरी दिन
इटावा। बृहस्पतिवार को भी जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। आज नामांकन का अंतिम दिन है। इसलिए आज भीड़ और ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed