फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बेटे ने पिता को मारी गोली

Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 22-गोली से घायल राकेश शाक्य - फोटो : ETAWHA
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में सोमवार की दोपहर बेटे ने पड़ोसी महिला से संबंधों का शक होने पर पिता को सीने के पास गोली मार दी। बीच-बचाव के लिए आई पड़ोसन के भी दाएं हाथ में गोली लग गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी के सुल्तानपुर कला गांव में किसान राकेश शाक्य (50) परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी प्रियंका ने बताया कि पिता पड़ोसी महिला हरवती के घर सोमवार की दोपहर बाइक खड़ी करने गए थे। बकौल प्रियंका, यह देख बड़ा भाई शिवम आपे से बाहर हो गया। वह हरवती के घर में ही जाकर पिता से झगड़ा करने लगा। उसी दौरान हरवती ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो शिवम ने तमंचे से गोली चला दी। पिता के सीने के पास गोली लगी और हरवती को दाएं हाथ में। इससे दोनों खून से लथपथ होकर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर वह और मोहल्ले के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। भीड़ जुटती देख शिवम तमंचा लहराते हुए मौेके से भाग गया। प्रियंका के मुताबिक उसने पड़ोसियों की मदद से पिता व हरवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने पिता को मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसके पिता की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला हरवती की तहरीर पर आरोपी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को पिता का हरवती के घर आना-जाना पसंद नहीं था। उसने पिता को हरवती के घर में देख तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई महिला के पति की मौत
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि महिला हरवती के पति मूलचंद्र की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। वहीं, राकेश की पत्नी की भी करीब तीन साल पहले मौत चुकी है। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि राकेश पड़ोसी हरवती का घर खर्च उठाता था, जो शिवम को पसंद नहीं था। इसके चलते वह अलग रहता था। अभी वह कुछ दिन पहले घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed