फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

फिरोजाबाद ने इटावा को हराकर जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 14 जसवन्त नगर वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खेल के दौरान का एक दृश्य। - फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर(इटावा)। मिडिल स्कूल मीरखपुर पुठियां में गुरुवार को स्व. रक्षपाल सिंह यादव की स्मृति में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में फिरोजाबाद की टीम ने हैवरा को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व शिवपाल सिंह महाविद्यालय के एमडी सोनू यादव ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल मैच में हैवरा की टीम ने सिसहाट को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फिरोजाबाद की टीम ने आगरा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में फिरोजाबाद की टीम ने हैवरा को शिकस्त दी। पूर्व प्रधान बलराम सिंह यादव ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन उमेशचंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण प्रसाद, राजेश जादौन, नीतेश, रवि, ऋषि, विवेक थापक आदि रहे।
विज्ञापन

डे नाइट मैच में मेरठ ने इटावा को हराया
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम मुड़ैना मल्हौसी में बुधवार को स्व. उर्मिला देवी की स्मृति में डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सपा नेता व पूर्व जिपं सदस्य मनोज यादव बंटी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मैच में मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटावा को 21-18, 21-19 व 21-10 से मात दी। इससे पहले आयोजक हिमांशु यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर अरविंद दुबे पप्पू, रामपाल यादव, सुशील यादव, राजदीप यादव, सुब्रत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed