फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

1000 बच्चों ने सैल्यूट मुद्रा में गाया वंदे मातरम

Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। चौरी चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में नोडल केंद्र सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह 1000 स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से सैल्यूट की मुद्रा में वंदे मातरम् का गायन किया। पहले छंद के गायन से आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

जनपद के कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज, शिव नारायण इंटर कॉलेज, शीतल प्रसाद शोरावाल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज के 1000 छात्रों ने इस सामूहिक गायन में भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, डॉ. मुकेश यादव, नोडल केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा, डॉ. उमेश यादव, राजेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, विपिन कुमार, राजकुमार, नरदेव आर्य, अनामिका वर्मा, शतरूपा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नई ऊर्जा मिली
एसडी कालेज की छात्रा नाव्या रावत का कहना है कि वंदे मातरम् का गान बहुत अच्छा लगता है। इससे राष्ट्र प्रेम की भावना मजबूत होती है। साथ ही नई ऊर्जा का संचार भी होता है। छात्रा स्नेहा शर्मा ने कहा कि आज इस सैल्यूट गायन में शामिल होकर बहुत खुश हूं। अपने देश और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना वंदे मातरम् के गायन से बढ़ती है। छात्रा स्मृति दीक्षित का कहना है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होना अपने आपमें एक बहुत महत्वपूर्ण उपलिब्ध है। इस कार्य में हम लोग भी शामिल हो रहे हैं। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। छात्र हर्ष त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में ऐसे आयोजनों से जानकारी मिलती है। इस तरह के आयोजन समय- समय पर होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी होगा समूह गान
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद कार्यालय में चार फरवरी को सुबह 10 बजे वंदे मातरम् का समूह गान का आयोजन होगा। ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि आयोजन के दौरान शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह व समस्त सभासद सहित कई विशिष्टजनों की उपस्थिति रहेगी।

आज निकलेगी प्रभात फेरी
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बुधवार को अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। महोत्सव में चार फरवरी को प्रात: 8.30 बजे प्रभात फेरी राजकीय इंटर कालेज से प्रारंभ होगी। शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर वंदे मातरम् का गायन होगा। प्रात: 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया जाएगा। आयोेजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व संबंधित क्षेत्र के नगर निकाय के अधिकारियों और जिला सूचना अधिकारी को सौंपी गई है। शहीद स्मारकों पर सायं 5.30 बजे तक पुलिस बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजाई जाएगी। सायं छह बजे से दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed