{"_id":"6005c9208ebc3e333a554b30","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6067591144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार(इटावा)। कुईता सरैया गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में चार माह की गर्भवती की मौत हो गई। उसके गले में फंदे का निशान था। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष को महिला फर्श पर पड़ी मिली थी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई।
ऊसराहार के कुईता सरैया गांव निवासी जगतराम कोरी की पत्नी फूलन देवी का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। विवाहिता की सास व पति ने शव को फंदे से उतारकर जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे तो उनको महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। विवाहिता के भाई कमलेश ने बताया कि बहन की शादी जगतराम से जून 2019 हुई थी। वह करीब चार माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना पर वह परिजनों के साथ गांव पहुंचे तो बहन का शव फर्श पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। घर में बहन का पति व सास मौजूद थी और अन्य लोग फरार थे।
आरोप है कि दहेज में बुलेट व दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते थे, जिसकी शिकायत बहन ने कई बार फोन पर की थी। घटना से एक दिन पहले भी बहन ने फोन कर प्रताड़ना की जानकारी दी थी लेकिन रात होने के कारण वह नहीं पहुंच सके थे। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कमलेश की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।