फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

दौड़ में बृजेश, अतुल व आकांक्षा रहे अव्वल

Fri, 08 Jan 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फो संख्या 15 ग्रामीण स्टेडियम नगला अनियाँ सैंफई में किया गय जिसमें एथलेटिक्स कबड्डी - फोटो : ETAWHA
सैफई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा वर्ष खंड स्तरीय ग्रामीण बालक बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम नगला अनियां सैफई में किया गया। कबड्डी के बालक वर्ग में बहादुरपुर की टीम ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में आरकेपी शिक्षा निकेतन की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में बृजेश कुमार मिश्रा प्रथम, विपिन द्वितीय व अतुल तृतीय जबकि 800 मीटर दौड़ में बृजेश प्रथम, अरविंद द्वितीय व आकाश खान तृतीय और 1500 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, आकाश द्वितीय व विपिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर में आकांक्षा प्रथम, मोना द्वितीय व पारुल तृतीय, 400 मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम, पारुल द्वितीय व खुशबू तृतीय रहीं। लंबीकूद में आकांक्षा प्रथम, शिवानी द्वितीय व अंजू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में बहादुरपुर की टीम विजेता व नगला अनियां उपविजेता और बालिका वर्ग में आरकेपी शिक्षा निकेतन विजेता व हैवरा की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में आरकेपी शिक्षा निकेतन कॉलेज हैवरा विजेता और रायनगर टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ बृजमोहन अम्बेड ने 3000 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। सेवानिवृत्त व्यायाम प्रशिक्षक लालजी दुबे, जितेंद्र सिंह, अजय पाल पीटीआई एवं बीसी पीआरडी मुकेश आदि ने सहयोग किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजीव त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed