फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बार एसोसिएशन के सभी नतीजे घोषित, कोषाध्यक्ष पद पर जीते अरुण कुमार

Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के सभी नतीजे बुधवार की देर रात घोषित कर दिए गए। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महामंत्री सहित 23 पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शांति स्वरूप पाठक, प्रेमशंकर शर्मा, बजेंद्र बहादुर सिंह और अनार सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अनिल कुमार गौर को 275, उत्तम कुमार दुबे को 16, बृजेश कुमार दुबे को 256 और राजेश कुमार त्रिपाठी को 182 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चार प्रत्याशियों में हुतेश कुमार यादव को 315, सुनील कुमार टंडन को 196, यतेंद्र कुमार दीक्षित को 113 और हरि विलास दोहरे को 96 मत मिले।
विज्ञापन

मध्यम उपाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों से दो का चुनाव किया गया। मदीना बेगम सिद्दीकी को 397, बृजेंद्र बहादुर राजपूत को 350, मैराज अली खान को 213, राजेश कुमार त्रिपाठी को 158 और संजीव कुमार सिंह को 116 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन में से दो का चुनाव किया गया। नीरज निगम को 452, मधू सिंह को 375 और प्रवेश कांत पोरवाल को 310 मत मिले। महामंत्री पद पर सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें देवेंद्र पाल सिंह को 273, अभिषेक त्रिपाठी को 147, अंबरीश कुमार पांडेय को 103, राजीव कुमार दुबे को 74, राजीव कुमार त्रिपाठी को 24, राजेश कुमार सिंह को 13 और मनोज कुमार दीक्षित को 8 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर चार में से तीन का चुनाव किया गया। प्रभाकर त्रिपाठी को 412, राघवेंद्र कुमार को 337, रामशरन सिंह को 352 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें अरुण कुमार को 250, राघवेंद्र मिश्रा को 213, हर स्वरूप सक्सेना को 194 और संजीव कुमार पांडेय को 64 मत मिले।
निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गौर, महामंत्री देवेंद्र सिंह पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुतेश कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज निगम और मधु सिंह, संयुक्त मंत्री प्रभाकर त्रिपाठी, राघवेंद्र कुमार, रामशरन सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, वरिष्ठ सदस्य अजय सिंह, अरविंद कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह भदौरिया, दिलीप कुमार, नदीम अहमद खां, वीरपाल सिंह, कनिष्ठ सदस्य यतेंद्र, राकेश कुमार, विष्णुकांत, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश और सोनिल सक्सेना चुनाव जीते।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार और महामंत्री देवेंद्र सिंह पाल ने सभी अधिवक्ताओं का समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हित में पूरी तन्मयता से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed