फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पुलिस की लापरवाही मे छिन गया परिवार का सहारा

Thu, 07 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
etawah news
चकरनगर(इटावा)। बिठौली पुलिस की लापरवाही से हुई इतनी बड़ी वारदात में एक परिवार के जीने का सहारा छिन गया। बेटी के अस्मत पर हाथ डालने का विरोध करने वाले जिस पिता की हत्या हुई वह पत्नी, चार बेटों और एक बेटी का इकलौता खेवनहार था। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे दबंगों ने मृतक को पीटना शुरू किया तो 112 नंबर पर कॉल लगाई गई। नेटवर्क की समस्या से कॉल नहीं लगी तो आबादी से बाहर जाकर थाने के सीयूजी पर फोन किया गया। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची और दबंगों ने पिटाई जारी रखी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक के चार बेटे और दो बेटियां है। पाई-पाई जोड़कर किसी तरह उसने एक बेटी के हाथ पीले किए थे। बाकी बच्चों के पढ़ाई से लेकर उनका पेट भरने तक की जिम्मेदारी उसी के सिर थी। खेती के लिए जमीन न होने से कुछ साल तक गांव में रहकर मजदूरी करता रहा। लेकिन खर्च और जरूरतें बढ़ने के साथ गांव की मजदूरी से काम चलना दूभर हुआ तो नौकरी की तलाश में पड़ोसी प्रदेश एमपी पहुंच गया। वहां एक ढाबे पर बर्तन साफ करके परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर रहा था।
विज्ञापन

मित्र पुलिस नहीं पहुंची, जान बचाने के लिए दबंगों के पैर पड़े
परिजनों ने बताया कि शाम करीब छह बजे तक पुलिस नहीं पहुंची तो गांव के ही युवक का टेंपो करके घायल को अस्पताल लेकर निकले। लेकिन गांव के बाहर खड़े आरोपी पक्ष के लोगों ने रास्ता रोक लिया। कानूनी कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने टेंपो आगे नहीं बढ़ने दिया। इस बीच पीड़ित पुलिस की राह देखते रहे। लेकिन जब उसके आने की उम्मीद नहीं बची तो पिता की जान बचाने के लिए आरोपियों को कोई कार्रवाई न करने का भरोसा दिलाकर उनके पैर पर गिरकर गिड़गिड़ाए। इसके बाद उन्होंने आगे बढ़ने दिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तब पुलिस आई। मामला गंभीर देख पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस मंगवाया और घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां घायल को देखते ही डॉक्टरों ने बताया कि सांसे थम चुकी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सिर पर गहरी चोट से काफी खून बह चुका था। समय से इलाज न मिलने की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed