{"_id":"5ff74aae8ebc3e34672c3917","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6045850176","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में पिता की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में पिता की पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चकरनगर के बंशरी गांव में बुधवार शाम बेटी से हुई छेड़छाड़ की उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे पिता को दबंगों ने पीटकर मार डाला। घायल को जब टेंपो से अस्पताल ले जा रहे थे तो दबंगों ने टेंपो रोक ली उसे आधे घंटे तक नहीं जाने दिया था। इस कारण इलाज मिलने में देरी हो गई थी। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी सभी फरार हैं।
चकरनगर तहसील से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित बिठौली थानाक्षेत्र के बंशरी गांव निवासी व्यक्ति की बेटी बुधवार शाम दरवाजे के सामने चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी वहां गोपाल उर्फ सुखवीर पहुंचा और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता किसी तरह उसके चुंगल से छूटकर घर के अंदर भागी। बेटी को सहमा देख परिजनों ने पूछताछ की जो गोपाल की करतूत की जानकारी हुई। इसपर किशोरी के पिता गोपाल के घर शिकायत करने पहुंच गए। पीड़िता के परिजनों के अनुसार उस वक्त गोपाल उसका पिता लाखन, चाचा बीटू और उदल घर में बनी परचून की दुकान पर थे।
गोपाल की शिकायत सुनते ही सब आग बबूला होकर पीड़िता के पिता पर हमलावर हो गए। लात, घूसों से पिटाई के दौरान आरोपियों ने दुकान में रखा दो किलो का बांट उठाया और पीड़ित के सिर पर वार कर दिया। हमले में गंभीर घायल पीड़ित जमीन पर गिरा तो आरोपी भाग निकले। इधर, परिजन पुलिस को फोन करते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। परिजन घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिठौली इंस्पेक्टर अनिल मणि त्रिपाठी का कहना है कि किशोरी के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।