{"_id":"5ff748a58ebc3e30d269339e","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6045821196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर की इनकमिंग मशीन में आग लगने से डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर की इनकमिंग मशीन में आग लगने से डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो संख्या 38 - बिजली घर में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर(इटावा)। बकेवर बिजली घर में पटिया फीडर की लाइन का तार गुरुवार सुबह टूटकर इनकमिंग की लाइन पर गिर गया। इससे इनकमिंग मशीन में आग लग गई जिससे बकेवर टाउन एरिया को छोड़कर करीब 150 गांवों में सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक बिजली नहीं आई। बिजली विभाग देर रात तक लाइन दुरुस्त में जुटा रहा।
गुरुवार सुबह अचानक पटिया फीडर से जाने वाली लाइन टूटकर इनकमिंग मशीन को जाने वाली लाइन पर गिर गया। इससे बिजली घर के मशीन रूम में रखी इनकमिंग मशीन में आग लग गई। वहां मौजूद एसएसओ व लाइनमैन ने किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन फाल्ट के कारण मशीन खराब हो गई। इस कारण बिजली घर से आपूर्ति भी ठप पड़ गई।
बिजली घर से जुड़े पांच फीडरों को आपूर्ति बंद हो गई। कस्बा बकेवर को छोड़ शेष पांचों फीडरों सराय जलाल, पटिया, लुधियानी, सुनवर्षा, लखना देहात फीडर के करीब 150 गांवों में पॉवर कट हो गया। बिजली घर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना एसडीओ भूप सिंह व जेई वीरेंद्र सिंह को दी तो वह मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारी लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों के साथ आपूर्ति बहाल करने में देर रात जुटे रहे। इस संबंध में एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि मशीन को ठीक किया जा रहा है। आपूर्ति दुरुस्त करने का प्रयास जारी है, देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।