फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सीपीपीनेट प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड 03 जनवरी से

Sat, 02 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
etawah news
सैफई(इटावा)। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के अंतर्गत संचालित पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय, फार्मेसी महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र आज से जारी होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी 03 जनवरी से 07 जनवरी सुबह 10 बजे तक सीपीपीनेट-2020 की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सीपीपीनेट-2020 के लिए होने वाले प्रवेश परीक्षा हेतु कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के अभ्यास हेतु विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर परीक्षा के पूर्व तक अभ्यास माड्यूल (प्रैक्टिस माड्यूल) उपलब्ध रहेगा। इस पर अभ्यर्थी किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार अभ्यास कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सीपीपीनेट-2020 से संबंधित सभी सूचनायें विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.upums.ac.in तथा https://cppnet.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्त पाठ्यक्रमों हेतु केवल एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी तथा मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के द्वारा पाठ्यक्रमों का आवंटन किया जायेगा। कुलसचिव ने यह भी बताया कि सीपीपीनेट-2020 परीक्षा संबंधित तिथियों में किन्हीं विशेष परिस्थितियों में परिवर्तन भी हो सकती है। स्क्रूटनी, परीक्षा परिणाम, मेरिट सूची, काउंसलिंग एवं अन्य संबंधित सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही उपलब्ध रहेंगी। अत: समस्त अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed