{"_id":"5fef605c8ebc3e08bc19852a","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6034385176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सोलर प्लेट के साथ दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सोलर प्लेट के साथ दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
इकदिल(इटावा)। मनियामऊ गांव से चोरों ने तीन दिसंबर को सोलर प्लेटें चोरी की थी। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश कर रही थी। इस बीच इकदिल थाना पुलिस ने गुरुवार रात दो युवकों को नेशनल हाइवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पकड़े गए चोरों के पास से छह प्लेटें बरामद हुई।
शुक्रवार को इकदिल थानाध्यक्ष व ट्रेनी डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात निरीक्षकमदन गोपाल गुप्ता, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह पुलिस बल के साथ सराय जलाल पुल के पास वाहन चेकिंग कझ् रहे थे। तभी सूचना पर पुलिस टीम बिरारी पुल से बकेवर इटावा जाने वाले नेशनल हाइवे पर पहुंची। पुलिस ने हाइवे पर खड़े दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अवनीश उर्फ अंशु पुत्र रामकरण निवासी छोटी फूफई व सूरज पुत्र राजकुमार निवासी जगन्नाथपुरा बताया। पुलिस को इनके पास से छह सोलर प्लेटें बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन दिसंबर को यह सोलर प्लेटें ग्राम मनियामऊ स्थित खेतों से चोरी की थी, जिसे बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष व ट्रेनी डीएसपी ने बताया कि छह प्लेटों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। एक प्लेट को दोनों ने आठ हजार रुपये में बेच दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।