{"_id":"5e46f48e8ebc3ee5e3787e56","slug":"etawah-news-etawha-news-knp544692180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर तय से ज्यादा रफ्तार से दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर तय से ज्यादा रफ्तार से दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन
फोटो संख्या09 एक्सप्रेस वे पर स्पीड देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जनपद के सैफई चौबिया उसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक रफ्तार से चल रहे हैं। तेजी से वाहनों के चलने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे अथॉरिटी स्पीड पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम है।
एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए सौ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार निर्धारित की गई है। इस पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बावजूद इसके चालक निर्धारित से अधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इसके कारण हादसे हो रहे हैं। लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। स्पीड देखने के लिए 300 किलोमीटर में 50 कैमरे लगाए गए हैं। फिर भी लोग छोटे वाहन को 100 से अधिक स्पीड से निकलते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे हैं।
शुक्रवार को सुबह दस बजे 20 मिनट में करीब 50 से अधिक छोटे वाहन निकले। कोई तो नियम का पालन करता आया और कोई तो 150 की स्पीड से निकला। बड़े वाहन 80 से अधिक स्पीड से निकलते नजर आए। यूपीडा के सिक्योरिटी ने जानकारी दी सूरज ढलते ही स्लीपर बस 150 से अधिक की रफ्तार से निकलती हैं। यूपीडा के अधिकारी सुमित राना ने बताया जो लोग निधारित रफ्तार से अधिक वाहन लेकर निकलते हैं, उनके लिए जुर्माना के लिए बाउचर बनाकर भेज दिया जाता है।