फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम है हिंदी

Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
etawah news
कूटा के अध्यक्ष डॉ बीडी पांडेय का माला पहनाकर स्वागत करते शिक्षक व प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह - फोटो : ETAWAH
फोटो संख्या 26- कूटा अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय का स्वागत करते शिक्षक एवं प्राचार्य महेंद्र सिंह
विज्ञापन

फोटो संख्या 27- व्याख्यानमाला में भाग लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम है हिंदी
केके कालेज में भाषा और साहित्य विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। केके कालेज में अंग्रेजी विभाग ने भाषा और साहित्य विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया। व्याख्यानमाला में कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग पीपीएन कॉलेज कानपुर डॉ बीडी पांडेय ने भाषा और साहित्य के बारे में मौजूद छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम भाषा ही होती है। उसका प्रयोग हमें बड़ी सावधानी से करना चाहिए।
शिक्षकों ने अपनी पुरानी पेंशन बहाली और 65 वर्ष आयु सेवा विस्तार आदि मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कूटा अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय सभी शिक्षकों से मिले। कहा कि उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन किया।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह ने दीपक वर्मा, आशीष पटेल, दिलीप कुमार, अमित पटेल, आलोक पटेल सहित सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. रवींद्र कुमार सिंह, डॉ ओमकुमारी, एसएस यादव, लेफ्टिनेंट डॉ. सुनील सिंह सेंगर, डॉ.अनिल यादव, डॉ. आरएस यादव व अन्य शिक्षकों ने माला, पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न आदि देकर स्वागत किया। शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. चित्रा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed